राजस्थान के अलवर में दिल्ली की एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दिल्ली में बतौर इवेंट ऑर्गनाइजर काम करने वाली 30 साल की महिला ने आरोप लगाया कि उसे ड्रग्स देकर गैंगरेप किया गया।
इस घटना को दिल्ली के 5 लोगों ने भिवाड़ी, अलवर के एक होटल में अंजाम दिया। आरोपी ने एक
इवेंट का हवाला देकर महिला को मेसेज किया था। पुलिस ने शनिवार रात इस मामले से जुड़े पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने महिला को होटल के कमरे से रेस्क्यू किया जहां वो ड्रग्स के प्रभाव में थी। भिवाड़ी के डिप्टी एसपी सिद्धांत शर्मा ने कहा कि होटल से पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है। संदिग्धों की पहचान विकास जिंदल(38), राकेश(39), संजय गर्ग(32), विशू(41) और संदीप(31) के रूप में हुई है।
सिद्धांत शर्मा ने बताया कि एक आरोपी महिली से दिल्ली की एक पार्टी में मिला था। जहां उसने महिला से एक इवेंट के मामले में बात की। दूसरा आरोपी इवेंट के सिलसिले में महिला को भिवाड़ी लेकर आया। जहां होटल में महिला को आरोपियों ने ड्रिंक ऑफर की, जिसमें पहले से ही ड्रग्स था। इसके बाद महिला से गैंगरेप किया गया।