दिल्ली से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने एक ऐसे बाइक चोर गिरोह को पकड़ा है, जो नशे की लत को पूरा करने और गर्लफ्रेंड के साथ मौज मस्ती करने के लिए चोरी करते थे।
दिल्ली के दक्षिण जिले की नेबसराय और हौजखास थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले नाबालिग समेत पांच युवकों को पकड़ा है। इन्हें नशे की लत है। जिसे पूरा करने के लिए और गर्लफ्रेंड के साथ मौजमस्ती करने के लिए बाइक चोरी करते थे। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी की 14 बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने बाइक चोरी के 24 मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार वाहन चोरी की वारदातों को देखते हुए नेबसराय थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह की देखरेख में एसआई विनय कुमार की विशेष टीम बनाई गई। इस पुलिस टीम ने चार अगस्त को चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन युवकों को घूमते हुए देखा। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगे। सतर्क पुलिस टीम ने तीनों को पकड़ लिया।
इनकी पहचान सोनू और सागर के रूप में हुई। तीसरा आरोपी नाबालिग है। जिस चोरी की बाइक पर ये घूम रहे थे वह नेबसराय थाना इलाके से चोरी की गई थी। इनके निशाने पर चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं। हौजखास थाना इलाके में तीन और चार अगस्त की रात मजिस्द मोठ से बाइक चोरी हुई थी।
मामला दर्जकर हौजखास थानाध्यक्ष सतीश शर्मा की देखरेख में एसआई विशाल गुलिया की टीम मामले की जांच कर रही थी। पुलिस टीम ने घटना स्थल के पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो एक आरोपी का चेहरा उसमें कैद हो रखा था। आरोपी के इस फोटो को एक पुलिस मित्र मजिस्द मोठ निवासी राजीव भल्ला ने पहचान लिया था।
इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी धु्रव कुमार को चर्च रोड मजिस्द मोठ से गिरफ्तार कर लिया। इसने बदरपुर निवासी विशाल के साथ बाइक चोरी करने की कई वारदात करना शुरू किया। धु्रव से पूछताछ केबाद पुलिस टीम ने विशाल को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी की आठ बाइक बरामद की गईं। इनमें से ज्यादातर आरोपी ड्रग्स लेने के आदि हैं।