फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम स्नान में बड़ा हादसा, तीन दोस्त डूबे

Sat, 26 Aug 2017 01:56 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
इलाहाबाद में गणेश चतुर्थी के मौके पर संगम तट पर नहाने गए तीन युवक डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों ने इन तीनों को बचाने का बहुत प्रयास किया लेकिन असफल रहे। पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण गोताखोर उन तक नहीं पहुंच सके। इस घटना से घाट पर हड़कंप मच गया। तीर्थ पुरोहित की सूचना पर दारागंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


तीनों की तलाश में जल पुलिस, पीएसी के साथ निजी गोताखोरों को भी लगाया गया लेकिन देर शाम कुछ पता नहीं चला। डूबने वालों में ममेरे और फुफेरे भाई और एक उनका दोस्त है। इनकी पहचान घाट पर स्कूटी और उसके पास रखे मोबाइल और पहचान पत्रों से हुई। उसी समय पुलिस ने परिजनों को फोन करके बुला लिया। करीब एक घंटे में तीनों युवकों के परिजन घाट पर पहुंच गए।

कीडगंज थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी मोहल्ले में सुमित उर्फ सचिन (22) पुत्र अवध सिंह की मोबाइल शॉप है। सुमित का ममेरा भाई विकास सिंह (23) मुंबई में बिजली मिस्त्री है। दोनों सुमित के दोस्त शशांक यादव (20) निवासी इंद्रपुरी के साथ स्कूटी से सुबह करीब साढ़े छह बजे स्नान के लिए संगम पहुंच गए।
विज्ञापन


घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्नान के दौरान एक युवक शशांक यादव गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बचाव के लिए उसने अपना हाथ ऊपर किया, इस पर सुमित ने हाथ पकड़ उसे खींचने का प्रयास किया लेकिन वह भी डूबने लगा। दोनों साथियों को डूबता देख विकास ने सुमित का हाथ पकड़ा और वह भी तेज बहाव में बह गया। 


घाट पर मौजूद लोगों ने यह देखा तो शोर मचाया। इसके बाद आसपास के गोताखोर उनको तलाशने में जुट गए। कुछ ही देर में पहुंचे जल पुलिस और पीएसी के गोताखोरों ने तलाशा लेकिन सफलता नहीं मिली। घाट पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी के पास जूते में रखे तीनों के मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया और बारी-बारी से उनके परिवार वालों को फोन कर जानकारी। थाना प्रभारी दारागंज ने बताया कि शनिवार को भी गोताखोर और जल पुलिस की टीम जुटेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें