फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी वाले दिन लापता हुआ दूल्हा, लाश मिलने के बाद दुल्हन पर बढ़ा शक

Wed, 28 Feb 2018 02:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बरेली के भगनापुर गांव में अपनी शादी वाले दिन से लापता युवक की लाश तीन दिन बाद खेत में मिली। दूल्हे के कान पर गोली मारकर उसकी हत्या की गई। युवक के परिवार वालों ने नवाबगंज के ईदजागीर निवासी होने वाली दुल्हन, उसके प्रेमी और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस ने नवाबगंज में दबिश देकर होने वाली दुल्हन और उसकी मां को हिरासत में लिया है। उसका प्रेमी फरार हो गया। पुलिस को मौके से आलाकत्ल नहीं मिला है। भुता के गांव भगनापुर के आशीष कुमार (27) की शादी तीन महीने पहले नबावगंज के गांव ईदजागीर के चेतराम की बेटी प्रियंका के साथ तय हुई थी। 

बीती 24 फरवरी को उसकी बारात जानी थी। उसी दिन सुबह करीब एक बजे फोन आने के बाद आशीष घर से परिजनों को बिना कुछ बताए चला गया। इसके बाद उसको किसी ने नहीं देखा। मगंलवार की सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने आशीष का शव भड़रिया गांव में सड़क किनारे हरिओम के गन्ने के खेत में देखा।
विज्ञापन

 
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई संजीव ने प्रियंका, उसके पिता चेतराम, प्रियंका के प्रेमी कपिल, उसके पिता महेंद्र पाल निवासी ईदजागीर थाना नबावगंज के खिलाफ अपहरण करने, गोली मारकर हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें