फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ की पिटाई से बचने के लिए छिप गए पुलिसवाले, इस वजह से भड़के थे लोग

Fri, 20 Oct 2017 08:04 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
उग्र हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रामीण पुलिस की खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने में घुस गए। वहां जमकर तोड़फोड़ की। फिर पुलिसवालों को दौड़ा- दौड़ा कर पीटा, बचने के लिए पुलिसवाले छिपते नजर आए। जानिए क्या थी वजह
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की है। जाखलौन थाना इलाके में 18 अक्तूबर को फेरीवाले के साथ हुई मारपीट की घटना में कार्रवाई नहीं होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।  गुस्साए लोगों ने पहले जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। 

पढ़ें:- पुलिसकर्मियों को महिलाओं ने जमकर पीटा, एएसआई की वर्दी फाड़ छीनी रिवाल्वर

इसके बाद भी सुनवाई नहीं होने पर लोगों ने थाने में पहुंचकर पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही एसपी सलमान ताज पाटिल, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित और सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


मालूम हो कि कस्बा के गणेशपुरा मोहल्ला निवासी अनिल पुत्र रंगीलाल अहिरवार फेरी लगाकर गोली, बिस्कुट और गुब्बारे बेचने का काम करता है। बुधवार की शाम वह फेरी लगाकर वापस घर लौट रहा था, इसी दौरान कस्बे के ही कुछ दबंगों ने रंगदारी की मांग की। 

दरोगा की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
रंगदारी का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। परिजनों का आरोप है कि दबंगों ने जान से मारने के उद्देश्य से अनिल को गड्ढे में फेंक दिया और आग लगाने की कोशिश की। अनिल के चिल्लाने के बाद दौड़े परिजनों को आता देख दबंग मौके से फरार हो गए।

इसके बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाया, लेकिन चोटें न आने के कारण पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। इससे पीड़ित संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे पीड़ित  के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 

पढ़ें:- पत्नी के थे अवैध संबंध, पहले पीटा, फिर किया ऐसा कांड पुलिस भी रह गई हैरान

पुलिस की टालमटोल देखकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और रोड पर जाम लगा दिया। दीपावली होने के कारण बाजारों में चहल-पहल होने से कुछ ही समय में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस के साथ भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन

इस दौरान जाम लगा रही महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। बवाल बढ़ता देख पुलिस कर्मी वहां से इधर-उधर भागने लगे। इस पर लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। 

इसके बाद थाने पहुंचे लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान भीड़ ने थाने में रखी कुर्सी और मेजों को क्षतिग्रस्त कर दिया।  लोग डायल 100 पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में नारेबाजी करते रहे। 

हालांकि, इस मारपीट में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल, एसडीएम सदर महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया और आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें