चचेरे भाई ने पहले मासूम को बंधक बनाया। घर के बाहर दो लड़कों से पहरेदारी कराई और फिर ऐसा घिनौना कांड किया कि पुलिस भी हैरान रह गई। जानिए उसने क्या किया।
घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। इगलास नौ साल की मासूम बच्ची से उसके ही तहेरे भाई ने दुष्कर्म कर डाला। इस किशोरवय आरोपी के साथी दो किशोर इस दौरान वहीं पीड़िता को घेरे खड़े।
पढ़ें:- फुफेरे ससुर और पूर्व ग्राम प्रधान ने किया गैंगरेप, पुलिस भी देखकर हैरान
मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए पिता जब थाने के लिए चला तो आरोपी के परिजनों ने गांव में पंचायत बुलाकर पीड़िता के परिवार को एक दिन गांव से बाहर ही नहीं निकलने दिया। गुरुवार को इस मामले की रिपोर्ट इगलास कोतवाली में दर्ज हुई है।
बताते हैं कि बुधवार को नौ साल की इस बच्ची को तीन किशोर समीप ही खाली पड़े घर में खींच ले गए। तहेरे भाई ने रेप किया जबकि उसके दो साथी वहीं खड़े रहे। इन आरोपियों की उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है।