फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियों को असभ्य इशारे करने वाला इंस्पेक्टर पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार, चार माह में थी रिटायरमेंट

Mon, 03 Dec 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई में 57 वर्षीय सब इंस्पेक्टर को पोस्को एक्ट के तहत रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के बड़ा कारण है की विल्लिवक्कम में शनिवार को उसे एक 10 वर्षीय बच्ची को आंख मारते पकड़ा गया था। 
विज्ञापन


बता दें की, आरोपी को इलाके के स्कूल के पास ड्यूटी के वक्त बच्चियों को असभ्य इशारे करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था जिसके बाद क्कुह लड़कों ने उसकी पिटाई भी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, माधवाराम मिल्क कॉलोनी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर, के वासु  विल्लिवक्कम स्थित सरकारी स्कूल के पास अक्सर रुक कर लड़कियों को असभ्य इशारे किया करता था।

कुछ लड़कियां घबरा कर भाग जाया करती थीं वहीं एक 10 वर्षीय बच्ची ने इस बार में अपने मां-बाप से शिकायत की। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार,मां-बाप ने बच्ची की बातों का विश्वास नहीं किया, और इस बात पर धयान नहीं दिया। 
विज्ञापन


शनिवार को कुछ स्थानीय लोगो ने आरोपी को स्कूल के पास रहने वाली एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ वही करते देखा। हालांकि, आरोपी को पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। जब आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया तो उसने लोगो को झुठलाते हुए वहां से निकलने की कोशिश की। जिसके बाद कुछ लड़कों ने उसका पीछा किया और पकड़ने के बाद उसे पीटा। 

पुलिस अधिकारी को पीटता देख कंट्रोल रूम में जानकारी दी गयी। जल्द ही, मौके पर पुलिस टीम पहुंच गयी और लड़कों को हटा कर, आरोपी पुलिस अधिकारी को थाने ले गयी। आरोपी पुलिस अधिकारी जिसे पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है, वह चार महीने बाद रिटायर भी होने वाला था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें