फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में कांग्रेस नेता को गोलियों से भूना, वारदात सीसीटीवी में कैद

Wed, 15 Feb 2017 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कांग्रेस कॉरपोरेटर की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। कॉरपोरेटर का नाम मनोज म्हात्रे है. उनकी हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। म्हात्रे मुंबई के 20 किलोमीटर दूर भिवांडी में रहते हैं। म्हात्रे यहां अपने घर पर गाड़ी पार्क करके लॉबी में चल रहे थे तभी बदमाश वहां पहुंचे और उन पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


गोली लगने से म्हात्रे जमीन पर गिर गए, इसके बाद कातिलों ने उन पर कुल्हाड़ी से वार करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दो लोगों ने हमला होते हुए देखा, लेकिन वो डर की वजह से वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

आपसी रंजिश में हुआ कत्ल!

मीडिया की खबरों के मुताबिक म्हात्रे की हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई है। अपनी दबंग छवि के लिए पहचाने जाने वाले म्हात्रे पर पहले भी जानलेवा हमला हो चुके हैं। सीसीटीवी की मदद से  पुलिस को अहम सबूत मिल गए हैं, लेकिन मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें