उत्तर प्रदेश में एटा की शिवओमपुरी कॉलोनी में कोचिंग जा रही छात्रा के चेहरे पर दो मनचलों ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब हमले से छात्रा का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। आरोपी युवक पड़ोस के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।
तेजाब हमले की पीड़िता पूर्णिमा सिंह की मां ने पुलिस को बताया कि पूर्णिमा कोचिंग जाने के लिए हाईवे पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी साइकिल सवार दो युवक वहां पहुंचे और उसके चेहरे पर तेजाब फेंक कर फरार हो गए।