फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

झांसी: सीआईएसएफ के जवान ने पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर मारा

क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के झांसी में सीआईएसएफ के एक जवान ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी है। घटना शहर के बड़ागांव थाना इलाके के परीक्षा थर्मल पावर प्लांट के आवासीय परिसर की है। घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। उसमें लिखा है कि आला अधिकारियों के दबाव में आकर सीआईएसएफ के जवान ने अपने बच्चों और पत्नी को मारा है।  



मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी सीआईएसएफ जवान नहीं मिला है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक सीआईएसएफ में तैनात एसएस गुर्जर काफी समय से परीक्षा थर्मल पावर प्लांट में अपनी सेवाएं दे रहा था। बीते कुछ दिनों से वह तनाव में था। घटना स्थल से बरामद सुसाइड नोट में एसएस गुर्जर ने अपने आला अधिकारियों को घटना के लिए जिम्मेदार बताया है।


एसएस गुर्जर ने पत्र में बताया है कि तनाव में आकर वह इतना आवेश में आ गया कि अपने पूरे परिवार समेत आत्महत्या कर रहा है। जिसके बाद एसएस गुर्जर ने पत्नी गीता गुर्जर, बेटा कानू (2) और बेटी तनिशा (6) की हत्या कर दी। पड़ोसियों द्वारा जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिससे घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। घटनास्थल का एसएसपी विनोद कुमार सिंह, एसपी सिटी देवेश पांडे, थानाध्यक्ष बड़ागांव प्रवीन कुमार, चिरगांव थाना इंस्पेक्टर स्वतंत्र कुमार सहित क्राइम ब्रांच ने निरीक्षण किया।


धारदार हथियार से भी किया वार


आरोपी ने पहले धारदार हथियार से वार किया और फिर गले में फंदा डाल दिया। उसने अपने परिवार को जहर भी दिया, जिसके पूरे संकेत मिल रहे हैं। गले में फंदे के अलावा, सिर, मुंह और गले पर चोट के भी निशान पाए गए हैं। मृतकों के मुंह से झाग निकल रहा था। बताया जा रहा है कि 2 साल के बच्चे का सोमवार की रात जन्मदिन भी मनाया गया। घर में गुब्बारे आदि भी लगे मिले।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next