फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथकड़ी खोलते ही फुर्र हुआ हत्यारोपी

Sun, 22 May 2016 05:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी

सार

  • अदालत में पेशी के बाद बंदी गृह के दरवाजे से भागा
  • बबीना के नया खेड़ा गांव में 15 जुलाई को कर दी थी दलित की हत्या 
  • पुलिस तलाश में जुटी, परिजनों को लिया हिरासत में 
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के झांसी में शनिवार को अदालत में पेशी पर आया हत्यारोपी ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। चारों तरफ नाकाबंदी करके उसे तलाशा गया पर कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


बबीना थानांतर्गत ग्राम नया खेड़ा में बिजली की कटिया डालने को लेकर हुए विवाद में वीपी सिंह, पवन सिंह व चार्ली पुत्रगण राम प्रसाद ने मारपीट करके 15 जुलाई 2015 को दलित शिवदयाल को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने वीपी सिंह व पवन सिंह को जेल और चार्ली को नाबालिग होने की वजह से बच्चा जेल भेज दिया था। शनिवार को वीपी सिंह और पवन की कोर्ट में पेशी थी, इसके चलते दोनों को कड़े सुरक्षा घेरे में जिला जेल से कचहरी में स्थित बंदी गृह लाया गया, जहां से सिपाही धीरेंद्र सिंह ने दोनों को अदालत में पेश किया।

पेशी होने के बाद सिपाही दोनों को लेकर बंदी गृह आए। बंदी गृह के दरवाजे पर निगरानी में लगे सिपाही राम अवतार ने वीपी सिंह की हाथकड़ी खोल दी तथा उसे अंदर नहीं किया। सिपाही ने लापरवाही बरतते हुए वीपी सिंह को वहीं पर खड़ा रखा और पवन सिंह की हथकड़ी खोलने लगा। इस बीच मौका मिलते ही वीपी सिंह ने सिपाही राम अवतार को धक्का दिया और तेजी से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी की तलाश जारी

क्राइम
दोनों सिपाही जब तक शोर मचाते तब तक वह कचहरी की दीवार फांदकर सड़क पर आ गया तथा वह सड़क पर खड़ी बाइक पर सवार होकर भाग निकला। हत्यारोपी के पुलिस अभिरक्षा से भाग जाने की सूचना से पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। कुछ ही देर में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, सीओ सिटी कल्याण सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।

एसपी सिटी के आदेश पर चारों तरफ नाकेबंदी करवाकर भागे हुए हत्यारोपी को तलाशा गया। वाहनों की सघन चेकिंग करवाई गई पर कोई सफलता नहीं मिली। एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से भागे हत्यारोपी की तलाश में पुलिस की टीमों को लगा दिया गया है। उसके परिजनों व रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। कई संभावित स्थानों पर पुलिस छापे भी मार रही हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही भागे हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें