सीबीआई ने 12 अधिकारीयों के घर मारा छापा। इस छापे मारी में सीबीआई ने 2.6 करोड़ रूपए की सम्पत्ति के कागजात, 16 लाख रुपए की नगदी, 4.45 किलो सोना और 13 किलो चांदी के साथ-साथ अन्य लग्ज़री सामान बरामद किया है छापे मारी अब भी जारी है।
सीबीआई ने जिन 12 अधिकारीयों के घर छापा मारा है उनमें से नौ आईआरएस अधिकारी है और यह सभी आयकर विभाग में उच्चपदो पर काम करते है।
सीबीआई ने इन सभी के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति और पद का दुरूपयोग करने का मामला दर्ज कराया है।
सभी अधिकारीयों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।