फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीना बोरा हत्याकांड: इंद्राणी की बढ़ी मुश्किलें, हत्या के आरोप तय

Tue, 17 Jan 2017 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चित शीना बोरा हत्याकांड में गिरफ्तार हुई इंद्राणी मुखर्जी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौत की गुत्थी में उलझे इस हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के स्पेशल कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी, सौतेले पिता पीटर मुखर्जी और इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना के खिलाफ मर्डर, किडनैपिंग, सूबतों से छेड़छाड़ और गलत जानकारी देने के आरोप तय हुए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, केस में इंद्राणी का साथ देने के आरोप में गिरफ्तार उसका ड्राइवर श्यामवर रॉय सीबीआई के लिए सरकारी गवाह बन चुका है। जांच-पड़ताल के बाद सीबीआई ने आरोप लगाया है कि संपत्ति की भूख के चलते इंद्राणी ने शीना को मौत के घाट उतारा है और उसमें पीटर मुखर्जी और संजीव खन्ना ने उनका साथ दिया था।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक इससे पहले पीटर मुखर्जी के वकील ने दावा किया था कि उनके क्लाइंट को फंसाया जा रहा है। वकील ने कहा कि पीटर के खिलाफ ऐसे कोई पुख्ता सबूत नहीं है जो कि यह तय करे कि उनका शीना के कत्ल में कोई हाथ है।
विज्ञापन


Sheena Bora murder case: Special CBI court frames charges against Indrani Mukerjea, Peter Mukerjea and Sanjeev Khanna— ANI (@ANI_news) January 17, 2017
विज्ञापन

इंद्राणी ने शीना को दिया था डायमंड रिंग का लालच

इससे पहले ड्राइवर श्यामवर ने सुनवाई के दौरान बताया कि शीना के कत्ल से पहले इंद्राणी ने उसे कई लालच दिए थे। श्यामवर ने अपने बयान में बताया कि इंद्राणी, शीना से मिलना चाहती थी और इसके लिए वह हर कीमत चुकाने को तैयार थी। 

उसके मुताबिक शीना ने इंद्राणी से पाली हील में तीन कमरे का घर, कार और एक डायमंड रिंग मांगी थी। श्यामवर ने पूछताछ में ये भी बताया कि कैसे इंद्राणी और खन्ना ने शीना को रास्ते से हटाया।

दरअसल, इंद्राणी के पहले पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्यामवर को शीना बोरी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। इन तीनों पर आरोप है कि उन्होंने 24 अप्रैल 2012 की रात शीना का गला घोंट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही लगातार इस हाईप्रोफाइल मर्डर की गुत्थी की कई परतें खुल रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें