फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, मासूम ने बयां की स्टोर रूम की दर्दनाक दास्तां

Fri, 21 Oct 2016 10:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के एक स्कूल में 4 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की गई है। खबरों के अनुसार स्कूल में मासूम के साथ घिनौनी हरकत करने वाला आरोपी एक बस ड्राइवर है। घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि लड़कियां स्कूल में भी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद स्कूल में डर का माहौल बना हुआ है और बच्चों के परिजनों को अपनी बच्चों की चिंता सताए जा रही है। बताते चलें की मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है और इस आरोप में ड्राइवर नेत्रा तांडी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मासूम ने बतया स्टोर रूम में क्या हुआ उसके साथ

- फोटो : demo pics
घर पहुंचने पर बच्ची काफी डरी हुई थी। मां ने उससे वजह जानने की कोशिश की तो वह जवाब देने की हालत में नहीं थी और उसने अपनी तबीयत बिगड़ने की बात कही। लेकिन, बार बार पूछे जाने के बाद बच्ची ने अपने साथ हुई दर्दनाक घटना की दास्तां बयां की। मासूम ने बताया कि आरोपी ड्राइवर उसे स्टोर रूम में ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा।

डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार बच्ची के साथ हुई इस घटना से परिवार वाले घबरा गए और उन्होंने तुरंत स्कूल प्रशासन को मामले की शिकायत की। प्रशासन के लचर रवैये से नाराज परिवार वालों व अन्य लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दबाव बनने के बाद प्रशासन ने मामले की खबर पुलिस को दी।
पुलिस इस शक से भी जांच कर रही है कि कही आरोपी ने किसी और बच्चे को अपना शिकार तो नहीं बनाया है। साथ ही उसने इस तरह से दूसरे बच्चों को भी प्रताड़ित तो नहीं किया है। स्कूल की लापरवाही से नाराज लोगों को जिला प्रशासन ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें