फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहनोई ने ही तलवार से काट खत्म किया पूरा परिवार

Thu, 15 Sep 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
पूरे परिवार का कत्ल करने वाला आरोपी कश्मीर सिंह
विज्ञापन
बरेली के हाफिजगंज में तीन बच्चों समेत माता-पिता के हत्या की उलझी गुत्थी में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि गार्ड सुच्चा सिंह और उसके परिवार को उसके भाई और बहनोई ने बेरहमी से काट कर मारा है। दोनों आरोपियों में भाई का नाम कश्मीर सिंह और बहनोई का नाम जोगेंद्र उर्फ सोनू है।
विज्ञापन


खबरों के अनुसार कश्मीर को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन सोनू अभी भी फरार है। मरने वालों में सरदार सुच्चा सिंह की पत्नी जसप्रीत कौर 35, बेटा गुरुदयाल 13, आशु 10 और हरदयाल 8 शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

मां के कत्ल पर चीखे थे बच्चे इसलिए गंवाई जान

इस हत्याकांड में आरोपी कश्मीर ने इस बात का खुलासा किया है कि मां जसप्रीत को मारने के बाद तीनों बच्चे चीखने लगे थे। इस बीच पकड़े जाने के डर से उसने बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर कर मौत के घाट उतार दिया। बहनोई सोनू सुच्चा को बातों में फंसाकर ठेके पर शराब खरीदने ले गया। वहां से लौटते समय बहनोई ने रास्ते में बाइक पर पीठ से सटाकर गोली मार दी।

इस खूनी मंजर में इस्तेमाल की गई तलवार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसएसपी आरके भारद्वाज का कहना है कि परिवार की हत्या 12 सितंबर की राज 8 से 8.30 बजे के बीच करी गई। बताया जा रहा कि दोनों के बीच जमीन और पारिवारिक का विवाद था।

इतना ही नहीं सुच्चा की पत्नी ने कश्मीर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया था। इसी से नाराज कश्मीर और बहनोई ने पत्नी और सुच्चा सिंह की हत्या की साजिश रची। खबरों के अनुसार वह बच्चों को नहीं मारना चाहते थे, लेकिन खबर न फैलने के डर से उन्होंने तीनों बच्चों को भी मार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें