बहन को प्रेमी की बाहों में आत्तिजनक हालत में देखकर भाई का खून खौल गया। भाई ने ऐसा कांड किया कि आसपास के लोग सहम गए। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। पढ़ें भाई ने अपनी बहन के प्रेमी के साथ क्या किया?...
घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के अमरोहा की है। ढबारसी इलाके में एक भाई ने अपनी बहन को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गुस्साए भाई ने युवक को बेहरमी से पीटा। ज्यादा पिटाई होने से वो बेहोश हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
पढ़ें:- प्रेमी के आगोश में निर्वस्त्र थी पत्नी, अचानक पहुंचा पति और कर दिया कांड
घटना के कुछ देर बाद मामले ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। मामला दो समुदायों के बीच था, इसलिए गांव में तनाव फैल गया। फिलहाल पुलिस ने प्रेमिका के भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष ने भी घायल युवक पर छेड़खानी समेत कई आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीर देखते हुए जांच शुरू कर दी है।