अनुशासन के लिए पहचाने जाने वाली भारतीय सेना में एक ब्रिगेडियर ने ऐसा काम किया जो सेना में अपराध माना जाता है। इस ब्रिगेडियर को कर्नल की पत्नी के साथ अनैतिक संबंध बनाने के आरोपों के बाद 10 साल की वरिष्ठता खोनी पड़ी। आरोपी ब्रिगेडियर ने अपना जुर्म कबूल लिया जिसके बाद ही उन्हें इतनी हल्की सजा दी गई है।
पश्चिम बंगाल के बिनागुड़ी में जीसीएम ने कोर्ट मार्शल किए जाने योग्य इस अपराध के लिए सुनवाई की। सुनवाई के दौरान ब्रिगेडियर रैंक के छह अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। सेना की जनरल कोर्ट मार्शल ने सजा सुनाते हुए आरोपी ब्रिगेडियर की वरिष्ठता को चार साल कम कर दिए जाने की सजा सुनाई गई। दरअसल ब्रिगेडियर जब सिक्किम में ब्रिगेड की कमान संभाल रहे थे तब कर्नल की बीवी के साथ उनके ये संबंध बने थे।