कोचिंग सेंटर के बाहर एक प्रेमी ने जब अपनी प्रेमिका से बेवफाई की वजह पूछी तो हैरान करने वाला जवाब आया। इस पर युवक ने अपनी प्रेमिका की पिटाई कर दी बाद में वहां मौजूद लोगों ने युवक की धुनाई कर दी। जानें पूरा मामला।
घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। गोला गोकर्णनाथ इलाके में खुटार मार्ग पर एक कोचिंग सेंटर पर काम करने वाली एक युवती से उसका प्रेमी अपने दोस्त के साथ ब्रेकअप की वजह जानने पहुंचा। कोचिंग सेंटर में प्रेमी और प्रेमिका के बीच तकरार होते देख कोचिंग संचालक ने आपत्ति जताई, तो कहासुनी होने लगी।
पढ़ें:- साध्वी ने खोली 'रेपिस्ट' बाबा की करतूतें, बदलते रहे आश्रम और लुटती रही आबरू
बात बढ़ने पर प्रेमी, प्रेमिका और कोचिंग संचालक के बीच मारपीट शुरू हो गई। शोर शराबा सुन आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने प्रेमी और उसके दोस्त की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस गिरफ्त में आए प्रेमी ने बताया कि उसका युवती से स्कूल समय से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह आगरा में बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र है। इधर, करीब डेढ़ वर्ष से युवती ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था।