फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में सीएम योगी की सुरक्षा में हुई चूक, सपाईयों ने दिखाए काले झंडे

Thu, 07 Sep 2017 01:22 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक हुई है। सपा के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए हैं। जिसके बाद पुलिस प्रशास में हड़कंप मच गया। हालांकि सुरक्षा में लगी एनएसजी और अन्य स्टाफ ने उन्हें पकड़ लिया 
विज्ञापन


सपा के उज्जवल रमण सिंह यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष शिव यादव सहित दो कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर सीएम की चलती गाड़ी के पास पहुंच गए। साथ में दौड़ते हुए सीएम को काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। उसी समय सुरक्षा में लगी एनएसजी तथा अन्य स्टाफ ने उन्हें पकड़ लिया और थाना दारागंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। 

पुलिस ने इन दोनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा में चूक मानते हुए जांच बैठा दी है। दोपहर करीब डेढ़ बजे जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का काफिला जल निगम गेस्ट हाउस की ओर जाने वाली रोड पर था। त्रिवेणी बांध के पास बीच रास्ते में सपा के दो कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के बराबर आ गए और जेब से काले झंडे निकालकर गाड़ी के साथ दौड़कर प्रदर्शन करने लगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

फाइल
जमकर नारेबाजी भी की गई। उसी समय काफिले में चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को दबोच लिया। सुरक्षा स्टाफ इन दोनों को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर जल निगम गेस्ट हाउस ले आया और थाना दारागंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी इन दोनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 

कुछ देर बाद लखनऊ से सपा के बड़े नेताओं के फोन पुलिस अधिकारियों के पास घनघनाने लगे। उसी के बाद अफसरों ने इनकी शांति भंग में गिरफ्तार दिखा दी। गुरुवार को पुलिस इन दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगी।

पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा में लगे स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा है कि इतनी सुरक्षा के बावजूद प्रदर्शन करने वाले युवक सीएम की गाड़ी के बराबर कैसे आ गए। इस घटना को सीएम की सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने भी गंभीरता से लिया है। भविष्य में इस तरह की घटना न हो, उसके लिए निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें