फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी गायक ने किया पत्नी का कत्ल, वजह अवैध संबंध

Wed, 25 Jan 2017 03:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक भोजपुरी गायक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि लोक गायक सुधीर मिश्रा ने हथौड़े का इस्तेमाल करके कत्ल की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान जब चीख-पुकार होने पर लोग जुटने लगे। गायक ने खुद को घिरा देख चारा काटने की मशीन से अपना हाथ (अंगूठा) काट लिया। 
विज्ञापन


हालांकि, सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। घरवालों का कहना है कि कुछ दिनों से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह पत्नी समेत परिवार के सभी लोगों से झगड़ा और मारपीट कर रहा था। मायके वालों का आरोप है कि एक गायिका से अवैध रिश्ते के चलते उसने कत्ल किया है।

पत्नी का कत्ल करके ही कमरे से निकला

कत्ल
समहन गांव निवासी रामलला मिश्रा के दो बेटों में बड़ा सुधीर मिश्रा भोजपुरी गायक है। उसका ब्याह 12 साल पहले मांडा में बरबसपुर गांव की प्रिया से हुआ था। उनके दो बेटे हैं। 11 साल का प्रियांशु कक्षा तीन का छात्र है जबकि नौ वर्षीय हार्दिक कक्षा दो में पढ़ता है। सोमवार रात करीब ढाई बजे सुधीर ने कमरे में सो रही पत्नी प्रिया के सिर पर मुंगरी (लकड़ी के हथौड़े) से कई वार कर दिए। 

वह चीखी तो बगल के कमरे में सोए भतीजे सुधांशु की नींद खुली। सुधीर ने उसके दरवाजे पर बाहर से सिटकनी लगा दी थी। चीख-पुकार सुनकर उसके पिता रामलला समेत पड़ोसी भी जुट गए। पत्नी की हत्या कर वह बाहर निकला तो भीड़ देख बदहवासी में अपना हाथ चारा काटने की मशीन में डाल दिया। उसका अंगूठा काफी कट गया था। इलाज के बाद शाम को पुलिसवाले उसे मेजा थाने ले गए।
विज्ञापन

दिमाग नहीं खराब था, अवैध रिश्ते में कत्ल

Murder
बताया जा रहा है कि आरोपी गायक अक्सर पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। कुछ दिन पहले पत्नी प्रिया भी मारपीट से तंग आकर तूरिहार गांव में बहन मीरा के पास चली गई। किसी तरह मनाने पर वह वापस ससुराल आ गई, लेकिन लौटने के दूसरी ही रात सुधीर ने पत्नी का कत्ल कर दिया। 

प्रिया के भाई विजय प्रकाश पांडेय ने कहा कि सुधीर का दिमाग नहीं खराब था। एक गायिका से उसका अवैध रिश्ता है, जिसमें वह प्रिया को बाधक मान रहा था। विरोध करने पर वह प्रिया को जमकर पीटता था। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी। विजय की तहरीर पर मेजा थाने में सुधीर के खिलाफ कत्ल का केस लिखा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें