फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरू में Myntra के सीईओ के घर में हुई 1 करोड़ की चोरी

Sat, 09 Sep 2017 03:08 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Myntra ceo - फोटो : social media
विज्ञापन
बंगलुरू में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी Myntra के सीईओ अनंत नारायण के लावेल्ले रोड स्थित घर से 1 करोड़ रुपये की चोरी होने का मामला सामने आया है। इस खबर के बाद बंगलुरू पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान उठने लगे हैं।
विज्ञापन


मामले में सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि जब मिंत्रा के सीईओ का घर सुरक्षित नहीं है तो फिर आम आदमी का घर कैसे सेफ हो सकता है? हालांकि मामले में पुलिस ने पांच लोगों से पुछताछ कर रही है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सीईओ के सीईओ के घर से चोरों ने 1 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के जेवर चुराए हैं।

पढ़ें- जयपुर उपद्रव: ड्रोन से पता चला, हमलावरों ने छतों पर इकट्ठे कर रखे हैं पत्थर

बता दें कि मामले की शिकायत बुधवार को कबन पार्क पुलिस में दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार चोरों को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अनंत नारायण के घर से 7 डायमंड नेकलेस, 24 जोड़े कान की बालियां, 6 सोने के कंगन, चार डायमंड ब्रेसलेट और कुछ अन्य जेवरात चोरी हुए हैं। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में तीन महिलाओं और दो पुरुषों पर आशंका व्यक्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें