यूपी के लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम 17 साल की एक किशोरी का शव गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि रेप करने में असफल होने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
घटना स्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं। किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। किशोरी के परिवार वालों ने सूचना मिलने पर गांव के ही एक युवक पर शक जताते हुए उसके घर पर धावा बोल दिया और युवक को घर पर ही पकड़ने का बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी
उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। किशोरी के घरवालों का कहना है कि रेप के प्रयास में असफल होने पर उसकी हत्या की गई है।