गाजियाबाद के कोटगांव रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने वाले आईएएस मुकेश पांडे का मौत से पहले रिकार्ड किया गया एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे सुसाइड से पहले अपनी जिंदगी का दर्द बयां करते नजर आ रहे हैं। किस कदर वे जिंदगी से टूट गए थे और आखिर उन्हें सुसाइड के अलावा कोई और रास्ता क्यों नजर नहीं आया।
ये भी पढ़ें- आईएएस ऑफिसर की आत्महत्या के बाद शव देख पत्नी ने कही चौंका देने वाली बात
मुकेश पांडे 2012 बैच के बिहार कैडर के आईएएस थे, वीडियो में उन्होंने सिलसिलेवार तरीके से बताया कि क्यों उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। संभवतः यह वीडियो उन्होंने बक्सर के सर्किट हाउस में शुट किया था। उनका इरादा दिल्ली जाकर आत्महत्या करने का था, इसी बीच गाजियाबाद के कोटगांव रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिला था।
ये भी पढ़ें- आईएएस मुकेश की मौत के बाद आखिर क्यों ससुर ने उन्हें कहा 'कायर
मुकेश के मुताबिक उन्हें अपनी शादीशुदा जिंदगी में आ रही परेशानियों ने तोड़ कर रख दिया था। उनका कहना था कि पत्नी और मां के बीच आए दिन झगड़े होते रहते हैं जिससे वे तंग आ गए थे। उन्होंने अपने रिकॉर्डेड वीडियो में अपनी खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।