फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई- बीकॉम में फेल हुई छात्रा ने की खुदकुशी

Thu, 15 Jun 2017 09:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
मुंबई- फेल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी - फोटो : Youtube
विज्ञापन
मुंबई में एक 21 साल की छात्रा ने फेल होने पर खुद को फांसी लगा ली। बुधवार को कांदीवली में लड़की अपने घर में पंखे से फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। छात्रा गोरेगांव के पटकर कॉलेज में बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। घटना के दौरान छात्रा घर में अकेली थी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बी.कॉम के प्रथम वर्ष की छात्रा संचिता वाग ने बुधावार को दिन में करीब 12 बजे खुद को पंखे लटकाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। संचिता ने जब फांसी लगाई वह घर में अकेली थी। संचिता पश्चिमी कांदिवली के चारकोप में शिवशंकर चॉल इलाके में रहती थी। 

घरवालों के बाहर जाने के चलते संचिता ने ये दिल दहलाने वाला कदम उठाया। वहीं, जब घरवालों ने संचिता को पंखे से लटका उनके पैरो से जमीन खिसक गई। जल्दबाजी में संचिता को नीचे उतार उसके परिजन अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के प्रवक्ता और डिप्टी कमिशर ने बताया कि कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में पोस्टमार्टम से इस बात की पुष्टि हुई कि फांसी के फंदे से ही लटकर संचिता की मौत हुई और संचिता ने फेल होने के चलते ही ऐसा किया। वहीं, चारकोप पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें