फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान महिला के साथ कार में मिला एएसपी का शव, पुलिस के लिए मौत बनी मिस्ट्री

Fri, 23 Dec 2016 01:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के जयपुर में एएसपी की लाश कार के अंदर से बरामद की गई। अफसर का नाम आशीष प्रभाकर है, जिनके साथ कार में एक महिला की लाश भी मिली। दोनों की हत्या गोली मारकर की गई है। इस डबल मर्डर के बाद जयपुर में सनसनी फैल गई है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एएसपी प्रभाकर ने जयपुर के शिवदासपुरा के पास एक निर्माणधीन इमारत से पीसीआर को कॉल की थी और वहां जल्द पहुंचने के लिए कहा। लेकिन जब तक पुलिस कर्मी वहां पहुंचे कार में महिला और उनका शव पाया गया।
 
हालांकि, प्रभाकर की मौत के कई एंगल निकाले जा रहे हैं। हत्या के अलावा इस केस को सुसाइड के से भी जोड़ा जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एएसपी प्रभाकर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से पहले महिला को गोली मारी और फिर सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गाड़ी के गेट पर मिले गोलियों के निशान

चौंका देने की बात है कि मौत की इस मिस्ट्री में गेट पर गोलियों के निशान भी पाए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से दो शव, सर्विस रिवॉल्वर और बीयर की बोतलें बरामद भी की। पुलिस के मुताबिक प्रभाकर तनाव में चल रहे थे और परिवार से काफी समय से दूर रह रहे थे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

बताते चलें कि प्रभाकर ने जयपुर में एक कथित आईएसआईएस नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। साथ ही उन्होंने सीकर और कर्नाटक के गुलबर्गों में भी आईएसआईएस के नेटवर्क का खुलासा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें