फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा को खाली पड़े मकान में धोखे से बुलाया, फिर जो हुआ उसे जान पुलिस भी रह गई हैरान

Mon, 22 Jan 2018 02:13 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

खैर में अलीगढ़ रोड पर सड़क किनारे खाली पड़े मकान में धोखे से 17 वर्षीय किशोरी को बुलाने के बाद चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बनाने का विरोध किया तो किशोरी की पिटाई भी की। किसी को इसकी जानकारी देने पर वीडियो वायरल करने एवं जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


वारदात से डरी सहमी किशोरी ने दो दिन बाद परिजनों को जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। रविवार को किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे पिता ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सामूहिक दुष्कर्म की यह वारदात शुक्रवार की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी गांव के विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा है। शुक्रवार की दोपहर मूलचंद्र नामक व्यक्ति के खाली पड़े मकान में गांव के ही एक युवक ने किशोरी को धोखे से बुला लिया। किशोरी वहां पहुंची तो मौजूद चार युवकों ने उसे दबोच लिया। बारी-बारी चारों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


दुष्कर्म करने के साथ वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाने का विरोध करने पर किशोरी को पीटा। सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाने एवं जान से मारने की धमकी मिलने से भयभीत किशोरी दो दिन तक सहमी रही। परिजनों के पूछने पर रविवार को उसने परिजनों को सारी दास्तां बताई। किशोरी के पिता ने कुलदीप, विनीत, काकुल और दीपक के खिलाफ  सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

वहीं इस मामले में अर्पित कपूर, थाना प्रभारी का कहना है कि, किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें