बिहार के बेगुसराय में 5 साल की मासूम के साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ है। माामला बेगुसराय के फुलवाड़िया का है हादसे के बाद पीड़िता को सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन वहां से उसे पटना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रेफर करने के बाद परिवार एंबुलेंस तलाशने लगा लेकिन केंद्र द्वारा 500 और 1000 के नोट पर बैन लगाने की वजह से परिवार घंटों तक संंघर्ष करना पड़ा।
मीडिया खबरों के अनुसार जब परिवार ड्राइवर से जाने के लिए कहा तो उसने 500 और 1000 के नोट पर बैन का हवाला देकर जाने से मना कर दिया। रेप पीड़िता काफी देर तक तड़पती रही लेकिन कोई भी उसे अस्पताल ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ।