गुरमीत राम रहीम रेप के मामले में सजा काट रहा है। इस केस के साथ ही कई बाबाओं पर रेप के आरोप लगे हैं। अब एक कथावाचक पर एक महिला ने यौन शोषण के साथ-साथ जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।
घटना मथुरा की है, जहां एक कथावाचक पर फरीदाबाद की महिला ने शारीरिक शोषण करने और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। फरीदाबाद में एसीपी मुजेसर कार्यालय में शिकायत करने गई महिला ने पुलिस द्वारा शिकायत न सुनने पर वहां जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालांकि एसीपी मुजेसर राधेश्याम उस समय अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। बाद में महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
ये भी पढ़ें- स्पा सेंटर संचालिका का उसके ही कर्मचारी ने किया रेप, वीडियो बना करने लगा ब्लैकमेल
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ साल पूर्व वह मथुरा के कथावाचक युवराज के सत्संग में गई थी। इस दौरान वह उसके संपर्क में आई। तीन साल पहले कथावाचक उसके पड़ोस में एक महिला के घर आया था। कथावाचक से मिलवाने के बहाने उसकी पड़ोसन उसे भी बुलाकर अपने घर ले गई।
महिला का आरोप है कि उस दौरान उसकी पड़ोसन ने दरवाजा बंद कर दिया और कथावाचक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 7 माह पहले कथावाचक ने एनआईटी तीन स्थित उसका एक प्लॉट अपने नाम करवा लिया था। महिला ने आरोप लगाया कि बुधवार को कथावाचक एक बुजुर्ग व कुछ अन्य लोगों के साथ उसके घर आया और उसके साथियों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव देने लगा।