फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस जियो सिम की कालाबाजारी पर हंगामा, नाराज भीड़ ने लगाया जाम

Fri, 23 Sep 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बरेली में रिलायंस जियो सिम को खरीदने के लिए अजीबो-गरीब मामला सामने आया। दरअसल, बरेली के सिविल लाइंस में रिलायंस शोरूम पर जुटी भीड़ में कुछ लोग सिम ब्लैक करने लगे तो हंगामा हो गया और इससे जाम लग गया।
विज्ञापन


इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने डंडा फटका कर भीड़ को खदेड़ा दिया और बाद में शो रूम को बंद कर दिया गया। खबरों के अनुसार मोबाइल फोन कंपनी 4जी सिम मांग के अनुरूप उपलब्ध नहीं करा पा रही है और इससे रिटेल शोरूम पर पूरे दिन मारामारी होती है। रिटेलर ने बताया कि कंपनी हर दिन दो सौ सिम उपलब्ध कराती है, जबकि लोग दोगुने जमा हो जाते हैं।
विज्ञापन

सिम ब्लैक करने वाले शोरुम के कर्मचारी

गुरुवार शाम रतनदीप कांपलेक्स स्थित शोरूम पर महिला और पुरुषों की भीड़ लगी थी। यहां कुछ लोग खुद को अधिकृत प्रतिनिधि बताकर सिम ब्लैक कर रहे थे, उनका कहना था कि उनसे सिम लेने पर लाइन नहीं लगानी होगी।
ब्लैक होने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। सड़क पर ट्रैफिक जाम होने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

सूचना मिलते ही पुलिस आ गई और भीड़ में ब्लैक कर रहे दो लोग दबोच लिए। इन दोनों ने शोरूम कर्मचारी बताया। पुलिस कर्मियों ने मौजूद लोगों से जाने को कहा लेकिन कोई नहीं माना तो डंडा फटकार दिया। लोग अपने वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सिम वितरण में हो रही अव्यवस्था और मनमानी को रोकने को शोरूम शटर बंद कर हिदायत दी कि जब तक पूरा सामान नहीं हो तब तक काम नहीं किया जाए।

बताते चलें कि देशभर के कई हिस्सों में जियो सिम को खरीदने की मारामारी देखी जा रही है। हालात ये हैं कि लोग लाइनों में लग कर इस सिम को ले रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें