साउथ के बड़े स्टार पवन कल्याण के फैन्स ने टीवी एंकर के साथ बदतमीजी और स्टूडियों में तोड़-फोड़ की है। बताया जा रहा है कि शो में पवन कल्याण की रिलीज हुई फिल्म 'कटमरायूडू' पर बातचीत की जा रही थी। इस दौरान एंकर ने फिल्म को पांच में से 3 स्टार रेटिंग दी जिसके बाद शो खत्म होते ही दोनों फैन रेटिंग के बारे में एंकर से बहस करने लगे।
हालात यहां तक पहुंच गए कि मारपीट शुरू हो गई। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले भी पवन की फिल्म सरदार गबर सिंह को भी मुंह की खानी पड़ी थी।
दरअसल, फैन्स को तेलगू चैनल माना टीवी के स्टूडियो में फिल्म पर बातचीत के लिए बुलाया गया। बातचीत खत्म होने का इंतजार कर रहे दोनों फैन्स रेटिंग को लेकर टीवी एंकर पर टूट पड़े। जब तक बाकी स्टाफ बीच बचाव करने पहुंचते तब तक सेट को बुरी तरह बर्बाद कर दिया था और वहां पानी की बोतलें भी फेंकी गई।
अगली स्लाइड में देखें पूरा वीडियो....