फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट सट्टेबाजी के रैकेट में बॉलीवुड एक्टर का साला गिरफ्तार

Thu, 28 Sep 2017 08:52 AM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद
विज्ञापन
Crime
विज्ञापन
क्रिकेट की सट्टेबाजी में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बॉलीवुड अभिनेता के साले अमित अजित गिल को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस ने गिल को मुंबई के किला कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे तीन अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने सटोरियों यानी सट्टा खेलने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अमित के खिलाफ उसी के तहत कार्रवाई हुई है। अमित एक अभिनेता का साला बताया जा रहा है लेकिन, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पिछले दिनों बांद्रा क्राइम ब्रांच ने भी छह सटोरियों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस की मानें तो अभिनेता का साला बांद्रा क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नेटवर्क में था। जांच में पता चला है कि सट्टेबाजी के लिए खास तौर पर सॉफ्टवेयर बनाया गया था, जिसे हॉलैंड में एक सर्वर से लिंक किया गया था। इस सॉफ्टवेयर को इसलिए बनाया गया था कि पुलिस पकड़े भी तो कोई सबूत न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी परंपरा के तहत सट्टेबाजी के लिए डायरी बनाई जाती है

Crime
​सॉफ्टवेयर को सर्वर से लिंक करने के लिए आईपी एड्रेस पर कोड वर्ड टाइप करना होता था। क्राइम ब्रांच को सटोरियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सारा राज खुल गया। क्राइम ब्रांच के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुरानी परंपरा के तहत सट्टेबाजी के लिए डायरी बनाई जाती है।

लेकिन, चार साल पहले आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के बाद सटोरियों ने डायरियों की जगह लैपटॉप एवं कंप्यूटर का सहारा लेने लगे। जब उनके लैपटॉप जब्त किए जाने लगे, तो सटोरियों ने ऐसे सॉफ्टवेयर की खोज की जिसमें बिना कोड वर्ड के कुछ दिखे नहीं।

इस मामले में हांगकांग के नागरिक नितेश खेमरानी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि क्रिकेट सट्टेबाजी के लिए वह हांगकांग से मुंबई शिफ्ट हुआ था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें