फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से घर लौट रही बहनों पर नकाबपोशों ने फेंका तेजाब

Mon, 07 Nov 2016 04:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद 
विज्ञापन
एसिड अटैक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में खेत से घर लौट रही तीन बहनों पर दो बाइक सवारों ने तेजाब फेंका है। मामला इलाहाबाद के बहरिया इलाके का है, जहां हमला करने के बाद आरोपी फरार होने में कामयाब रहे हैं। तेजाब हमले में झुलसी लड़कियों की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे आईजी ने हमलावरों की गिरफ्तारी को टीम बना दी।
विज्ञापन


रामगढ़ कोठारी गांव निवासी शिक्षक श्यामलो दत्त मिश्र की बेटी रेखा (22) शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे अपनी चचेरी बहनों राधा (23) तथा श्रेया (15) पुत्री श्रीकांत मिश्रा के साथ शौच के बाद घर की तरफ लौट रही थी। वे तीनों नहर पुलिया पर पहुंचीं तो वहां पल्सर बाइक पर दो नकाबपोश व्यक्ति मौजूद थे।

पीछे बैठे नकाबपोश ने अचानक बोतल से रेखा की तरफ तेजाब फेंका। रेखा के साथ ही राधा और श्रेया के भी शरीर पर तेजाब के छींटे पड़े। हमले के बाद दोनों नकाबपोश बाइक पर फरार हो गए। लड़कियां चीखते हुए घर की तरफ भागी तो गांववाले जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने किए हाथ खड़े

- फोटो : DEMO Pics
पड़ोसियों की मदद से परिजन उन तीनों को स्थानीय चिकित्सालय ले गए लेकिन तेजाब हमले का मामला देख डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए। फिर तीनों लड़कियों को शहर में एसआरएन अस्पताल लाया गया। चचेरी बहनों में राधा गंभीर झुलसी थी। उधर, तेजाब हमले की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस, सीओ, एसपी गंगापार के अलावा आईजी जोन डॉ. केएस प्रताप कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से भी बात की। एसपी गंगापार को पुलिस टीम बनाकर हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया। परिवार के लोग हमलावरों के बारे में पुलिस को कुछ बता नहीं सके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें