फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी कांड: एक और आरोपी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Thu, 14 Sep 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज - फोटो : ANI
विज्ञापन
बीआरडी कांड के नामजद आठवें आरोपी लिपिक उदय शर्मा को बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। सुबह 11:30 बजे सीओ कैंट की टीम को कामयाबी मिली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस आरोपी लिपिक को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज भी पहुंची थी और घंटों जांच पड़ताल की। पुलिस शुक्रवार को उदय को कोर्ट में पेश करेगी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि बीआरडी कांड के आरोपियों के लिए पुलिस टीम लगाई है। सीओ कैंट अभिषेक कुमार सिंह को मुखबिर से उदय के आने की सूचना मिली थी।

पढ़ें: बीआरडी कांड: फरार 6 आरोपियों की तलाश में लगीं पुलिस की आठ टीमें

पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को लिपिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उनके जिम्मे ही ऑक्सीजन सप्लाई के भुगतान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन


पांच मई को ही लिपिक उदय को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी थी। मामले में आठ आरोपी जेल पहुंच चुके हैं सिर्फ एक पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष भंडारी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

आठवीं गिरफ्तारी, एक फरार

brd hospital
बीआडी कांड के आठवें आरोपी को जेल भेजा गया है। अब पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष भंडारी की गिरफ्तारी बची है। पुलिस ने छापेमारी भी की है लेकिन मनीष भंडारी फरार हैं। मनीष को अदालत ने भी फरार घोषित किया है। अब कुर्की की तैयारी चल रही है। 

ऑक्सीजन खत्म होने को लेकर पूछताछ
पुलिस गिरफ्तार लिपिक उदय शर्मा से ऑक्सीजन के खत्म होने के कारण और समय से भुगतान न होने के बारे में पूछताछ की है। पुलिस उदय को लेकर देर रात मेडिकल कॉलेज भी पहुंची थी।

इस दौरान जांच में कई दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लग गए हैं। पुलिस इसे मजबूत सबूत बता रही है। उदय से पुलिस ने फरार होने के बारे में भी सवाल किए, लेकिन इस बारे में कुछ नहीं बताया।

पढ़ें: जाने क्यों BRD अस्पताल के बाहर तैनात की गई पीएसी!​

उदय पर इन धाराओं में दर्ज है केस
लिपिक उदय शर्मा पर पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आपराधिक साजिश, 15 मेडिकल काउंसिल एक्ट, 66 आईटी अधिनियम, मानव वध की कोशिश, धोखाधड़ी, लोकसेवक द्वारा आपराधिक कृत्य की धाराओं में केस दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें