फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिमिनल्स की लिस्ट में अव्वल आने के लिए बनाया फैमिली के मर्डर का प्लान

Fri, 02 Sep 2016 04:17 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला/दिल्ली
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने हाल ही में ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो क्रिमिनल्स की टॉप- 10 लिस्ट में शामिल होने के लिए हत्याएं करना चाहता था। हैरान करने वाली बात है कि पुलिस ने यह लिस्ट आरोपियों पर नजर रखने के लिए बनाई थी, लेकिन इसका उल्टा असर दिख रहा है। एक तरफ मर्डर करना बड़ा अपराध है, लेकिन उसकी लिस्ट में शामिल होने की शौहरत आरोपियों को और क्राइम करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने जिस आरोपी को  गिरफ्तार किया है, वह पहले ही दो मर्डर कर चुका था और पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। ज्वाइंट कमीनश्नर रवींद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार हुए जयवीर उर्फ मोनू (30) के पास से एक पिस्तौल और 5 गोलियां बरामद हुई हैं।  


पुलिस ने उसे उस समय गिरफ्तार किया है, जब वह एक विरोध गैंग के फैमिली मेंबर्स के मर्डर की तैयारी कर रहा था। खबरों के अनुसार लिस्ट में शामिल होने पर क्रिमिनल्स का कहना है कि अगर लिस्ट में नाम आ जाता है तो उनका डर ज्यादा बन जाता है और पहचान भी पॉपुलर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें