पहले युवक की गंड़ासे से वार कर बेरहमी से हत्या की। इसके बाद युवक के शव के साथ और भी दरिंदगी की गई। बोरे में बंद मिले शव को जब पुलिस ने खोला तो वह भी सिहर उठी। जानिए
घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। बिलारी इलाके में कातिलों ने एक युवक को गंड़ासे से ताबड़तोड़ वार कर नृशंसता से मार डाला। हत्यारों ने उसका गुप्तांग भी काट दिया। कातिल शव को एक बोरे में बंद करके जंगल में फेंककर फरार हो गए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि कातिलों ने युवक पर गंड़ासे जैसे किसी हथियार से 50 से अधिक वार किए थे। गुप्तांग काटने से पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है।
बिलारी थाना इलाके में अभनपुर कुंदरकी और मुंडिया भीकम के बीच संपर्क मार्ग के किनारे बुधवार सुबह ग्रामीणों को जंगल में एक शव पड़ा दिखा। शव बोरे में बंद था। जिसका आधा हिस्सा बोरे में था। ऊपर का हिस्सा पहले चादर और ऊपर कंबल में लिपटा था।