फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गैंगरेप के बाद हत्या, चौकी से 300 मीटर दूर पड़े शव को कुत्ते नोचते रहे पुलिस बेखर

Sun, 17 Sep 2017 03:54 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
खेत में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। खबर ऐसी कि है पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जानिए रोंगटे खडे़ करने वाली खबर के बारे में 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बरेली की है। बरेली-बदायूं रोड पर चाड़पुर पुलिस चौकी है। इस चौकी से महज 300 मीटर दूर एक खेत में एक महिला की अर्द्धनग्न हालत में शव पड़ा था। लाश को पांच दिन से कुत्ते नोच रहे थे, लेकिन पुलिस इतनी गहरी नींद में थी कि उसे भनक तक नहीं लगी। 

पढ़ें:- 'मोहब्बत' से रचाई शादी, उसी ने छीनी आजादी, प्रेमी निकला जल्लाद

बताया जा रहा है कि लाश को खेत के किनारे पहले फेंका गया, फिर वहां से खींचकर करीब 20 मीटर अंदर ले जाकर फेंक दिया गया। महिला के गले में साड़ी का फंदा पड़ा हुआ था लेकिन शरीर पर कपड़े नहीं थे, आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई होगी। 
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस चौकी के पास पड़ी लाश की सूचना पुलिस को नहीं होने और उसकी दुर्दशा पर एसपी देहात ख्याति गर्ग भड़क गई। उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस को जमकर फटकार लगाई। 
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
कैमुआ गांव में रहने वाले वीरेंद्र उपाध्याय अपने खेत पर जब फसल देखने गया तो उन्होंने वहां एक महिला का सड़ा हुआ शव दिखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला की उम्र 30 से 35 साल के बीच है। 

पढ़ें:- गैंगरेप के बाद हत्या, 12 दिन बाद मिला छात्रा का शव, गुस्साए लोगों ने किया बवाल

बताया जा रहा है कि महिला की गला घोटकर हत्या की गई है। खेत में मेड़ के पास महिला की चूड़ी, एक चप्पल, क्लिप, चाबी और एक खाली पौव्वा पड़ा मिला था। आशंका जताई जा रही है लाश के सड़ने पर हत्यारे दोबारा वहां पहुंचे होंगे, जिन्होंने लाश को खींचकर खेत में करीब 20 मीटर अंदर फेंक दिया। 

कुत्तों ने लाश का पेट का हिस्सा और हाथ पूरी तरह से खा लिया था। पुलिस के मुताबिक पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर केमिकल डाला गया था। एसएसपी  जोगेंद्र कुमार का कहना है कि महिला की शिनाख्त करवाने की कोशिश चल रही है। एसपी देहात को निर्देश दिया है कि मामले से जुड़े सभी पहलु सामने लाकर जल्द खुलासा करें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें