ऐसी क्या वजह थी कि एक महिला ने पहले अपने मासूम बेटे को नदी में फेंका और फिर खुद भी कूद गई। काफी तलाश की गई लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। घटना उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की है। बांसी में राप्ती पर निमत पुल से बुधवार दोपहर एक बच्चे के साथ महिला ने छलांग लगा दी। शोर मचाते हुए लोग उस ओर दौड़े, लेकिन तब तक महिला और बच्चा नदी में डूब चुके थे।
काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद लौट गई। कोतवाल ने ऐसे किसी भी घटना से इनकार किया है। वहीं लोग अपने स्तर से महिला व बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं।
पढ़ें:- ऐसी क्या वजह थी जो डेढ़ साल के बेटे को पीठ पर बांधकर नहर में कूदी महिला
घटना दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब एक महिला बच्चे के साथ पुल के मध्य में पहुंची। कुछ देर तक इधर-उधर देखा और फिर बच्चे को पुल से फेंक दिया। लोग कुछ समझते, तब तक महिला भी पुल से कूद गई।