हैदराबाद से एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी के सचिव होने का दावा कर रहा था। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने कुछ केन्द्रीय सरकार के अधिकारियों से 'लाभ' लेने की भी कोशिश की थी।
पुलिस ने बुधवार को आरोपी व्यक्ति वेंकट प्रसाद को शहर के एबीड इलाके से गिरफ्तार कर लिया। प्रसाद शहर में एक विज्ञापन एजेंसी चलाते हैं। पुलिस अधिकारी के ने कहा कि उसने प्रह्लाद मोदी से तब मुलाकात की थी जब वो शहर गए थे।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दौरे के बाद उन्होंने खुद को प्रह्लाद मोदी के सचिव के रूप में दावा करना शुरू कर दिया और दिल्ली के कुछ वरिष्ठ नौकरशाहों को पक्षपात करने की भी मांग की थी। जबकि कुछ अन्य अधिकारियों के साथ अप्वांइटमेंट भी फिक्स किया था।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि वेंकट ने अपना नाम ट्रूकॉलर एप पर सचिव पीएमओ मोदी के रूप में रखा है और जब वह अधिकारियों को कॉल करने के लिए कहते हैं तो उनका नाम सचिव पीएमओ मोदी के रूप में लिखकर प्रदर्शित होता है।
बहरहाल, पुलिस ने वेंकट के खिलाफ आईपीसी के तहत धोखाधड़ी और जबरन वसूली का मामला दर्ज कर लिया है।