फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने सीलिंग फैन से बांधकर की पत्नी की पिटाई, दहेज के लिए वीडियो बनाकर भेजा ससुराल

Tue, 17 Apr 2018 10:54 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक व्यक्ति ने दहेज के लिए अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। करीब 3-4 घंटे तक पीटने के बाद जब पत्नी बेहोश हो गई तो वो यहीं नहीं रुका। इसके बाद उसने उसे सीलिंग फैन से बांध दिया और दोबारा मारपीट शुरु कर दी। पति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर पत्नी के भाई को भेजा और कहा कि यदि वह उसकी दहेज की मांग को पूरा नहीं करेंगे तो वह उसकी बहन को ऐसे ही पीटता रहेगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उसने पीड़िता से कहा कि वह अपने घर वालों से 50,000 रुपये लेकर आए। जिसके लिए उसने मना कर दिया। इसके बाद उसने पीड़िता के दुपट्टे का इस्तेमाल करते हुए उसे सीलिंग फैन से बांध दिया और बेल्ट से पीटना शुरु कर दिया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उसके पति ने 3-4 घंटे तक लगातार उसे बेरहमी से पीटा जिसके बाद वह बेहोश हो गई। फिर जैसे ही उसे थोड़ा होश आया तो उसने उसे सीलिंग फैन से बांध दिया और दोबारा मारना शुरु कर दिया। पीड़िता के मुताबिक वह पढ़ी लिखी नहीं है इसलिए वह ऐसी स्थिति में फंसी हुई है जिस कारण उसकी जिंदगी बर्बाद हो चुकी है। 

हालांकि पुलिस ने आरोपी पति और उसके परिवार के अन्य चार लोगों के खिलाफ दहेज  निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को सूचना मिलने की खबर पता चलते ही आरोपी अपने परिवार के सदस्यों सहित फरार हो गया। शाहजहांपुर के सर्कल अफसर सुमित शुक्ला के मुताबिक उन्होंने आरोपी द्वारा बनाया गया वायरल वीडियो देख अपनी जांच शुरु कर दी है। उन्होंने कहा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है और सभी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें