फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल की छोटी बहन की लाश मिली वहीं, जहां बड़ी बहन का हुआ था कत्ल!

Wed, 08 Mar 2017 03:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के पलक्कड़ में मर्डर की ऐसी मिस्ट्री सामने आई है जिसने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। 9 साल की लड़की का शव उसी जगह से बरामद किया गया, जहां से 52 दिन पहले उसकी बड़ी बहन का शव मिला था। अब छोटी बहन रानी (बदला हुआ नाम) का शव मिलने के बाद मौत की गुत्थी और उलझ गई है।
विज्ञापन


मीडिया की खबरों के मुताबिक लड़की की मौत को पहले अप्राकृतिक माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमाटर्म रिपोर्ट में सामने आया कि वो यौन शोषण का शिकार हुई थी।

हैरान करने वाली बात है कि पुलिस अब तक ये साफ नहीं कर पाई है कि दोनों बहनों की हत्या हुई है या सुसाइड? पूछताछ में मां ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी का उनके एक रिश्तेदार ने कई बार यौन शोषण किया और छेड़छाड़ सामने आने के बाद उसका घर में आना बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन

4 मार्च की शाम हुआ कुछ ऐसा

4 मार्च की शाम 9 साल की बेटी की लाश मिलने पर पूरा परिवार टूट गया। परिजनों ने बताया कि चौथी क्लास में पढ़ने वाली लड़की अपनी बहन के काफी करीब थी। पुलिस को हत्या का शक इसलिए है क्योंकि रानी ने बड़ी बहन की मौत पर  बयान दिया था कि वारदात के दिन उसने दो लोगों को घर से निकलते हुए देखा था।

इसके बाद ही रानी को लगातार टारगेट किया जा रहा था। अब कहा जा रहा है कि पुलिस के हाथ से इस मर्डर मिस्ट्री का एक बड़ा सुबूत चला गया है। रानी की लाश मिलने के बाद अप्राकृतिक हत्या और यौन शोषण के एंगल से पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें