फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी मासूम का रिश्ते में भाई

Thu, 15 Sep 2016 05:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलारी (मुरादाबाद)
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
यूपी के कांठ थानाक्षेत्र के एक गांव में सात साल की मासूम बच्ची की हत्या और उसकी लाश के साथ बलात्कार की घिनौनी घटना को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि बुधवार को बिलारी में एक और मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भिजवाया है। आरोपी मासूम का रिश्ते का भाई है। बिलारी के गांव में रहने वाले ग्रामीण की अमरूद की बगिया है। बुधवार को ग्रामीण ने अपनी सात साल की बच्ची को बाग में अमरूद की रखवाली के लिए भेज दिया था। आरोप है कि इसी दौरान वहां पवन (23) पहुंच गया। उसने बच्ची को देखकर उसके साथ बलात्कार किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमक दी। इसके बाद आरोपी बच्ची को बाग में ही अकेला छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन


लहूलुहान हालत में किसी तरह से बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इससे परिवार के लोगों में खलबली मच गई। परिजन बाग में पहुंचे। लेकिन आरोपी भाग गया था। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंच गए और उन्होंने आरोपी पवन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और पीड़ित को पिता के साथ महिला जिला अस्पताल भिजवा दिया। 
विज्ञापन


बच्ची के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। 
-नितिन तिवारी, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें