फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 प्रेमिकाओं का खर्च उठाने के लिए 63 साल का बुजुर्ग करता था चोरी, गिरफ्तार

Tue, 31 Jul 2018 08:58 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने शौक पूरा करने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से भी सामने आया है। यहां एक 63 साल के बुजुर्ग के शौक के बारे में जानकर तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई। दरअसल पुलिस ने एक चोर को पकड़ा है। जिसकी उम्र 63 साल का है। जब पुलिस ने उससे चोरी करने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसकी पांच प्रेमिकाएं हैं जिनका खर्च उठाने के लिए वह चोरी करता है।

विज्ञापन


आरोपी चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान बंधु सिंह के तौर पर हुई है। उसे रोहिल्ला पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। वह सराय रोहिल्ला इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में सेंध लगा रहा था और वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी जिंदगी का शौक पूरे करने में ही गुजारी है। वह अविवाहित है और अपने खर्चे उठाने के लिए चोरी करने लगा। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी पांच प्रेमिकाएं हैं। जिनका खर्च उठाने के लिए वह चोरी करता है। डीसीपी (नॉर्थ) नूपुर प्रसाद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 2 लैपटॉप, 1 एलईडी और 5 हजार रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें