फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक समारोह में गाने पर आपत्ति जताई तो पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 02 May 2016 05:58 PM IST
पवन कुमार मिश्र/अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
मृतक बिन्देश्वरी का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में तिलक समारोह में बजाए जा रहे गानों पर आपत्ति जताना एक अधेड़ को महंगा पड़ गया। समारोह से अति उत्साहित भीड़ ने 50 वर्षीय शख्स को पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना खुखुदूं इलाके के गांव वासदेव चक की, रात करीब 11 बजे की है। गांव के हरिश्चंद्र प्रसाद के लड़के बृजेश का तिलक समारोह था। समारोह पर डीजे पर गाना बज रहा था। इसे लेकर गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया तो कहासुनी हो गई और दो गुटों में मारपीट हुई। इस मारपीट में 50 साल के बिन्देश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पिटाई से अचेत हो जाने पर उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बिन्देश्वरी के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर आठ लोगों पर हत्या और बलवा करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें