हापुड़ के गढ़ गेट पुलिस चौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम 5 साल की बच्ची घर से दुकान पर टॉफी लेने निकली इसी बीच किसी वहशी ने अगवा कर दुष्कर्म किया और रेलवे लाइन के किनारे छोड़कर भाग गया।
ये भी पढ़ें- शर्मनाक: बिस्कुट का लालच देकर 5 साल की मासूम से घर में ही रेप
इस वारदात से गुस्साए स्थानीय लोगों ने भारी हंगामा किया । बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात थाना क्षेत्र की गढ़ गेट पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी बच्ची बृहस्पतिवार रात 9 बजे पड़ोस में ही टॉफी लेने के लिए दुकान पर गई थी। काफी समय बाद भी वह घर नहीं लौटी तो परिजन उसे खोजने निकले।
ये भी पढ़ें- तीन साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, सामने खड़े आरोपी को देख चौंके घरवाले
घर से 200 मीटर दूर रेलवे लाइन के पास बच्ची लहूलुहान स्थिति में पड़ी मिली। रेप की सूचना पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस तत्काल बच्ची को अस्पताल लेकर चली गई। सीओ राजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे । उन्होंने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। उन्होंने कहा कि बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है।