तेज रफ्तार से आ रही कैंटर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा धौलाना और मसूरी के बीच उस वक्त हुआ जब तेजी से आ रही कैंटर एक बाइक से टकरा गई। बाइक पर 2 महिला समेत तीन लोग सवार थे जो धौलाने की तरफ से आ रहे थे।
बाइक और कैंटर की टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कैंटर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में लेकर मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक पर 2 महिला और और एक आदमी सवार थे जब टक्कर लगी तो बाइक चालक का सर कैंटर के शीशे से टकराया और वो पहिये के नीचे आ गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और फरार कैंटर चालक का भी पता लगाया जा रहा है। हादसे की छान-बीन जारी है।