स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर ही अगर हैवान बन जाए तो इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। एक ऐसी ही घिनौनी घटना बिहार से सामने आई है, जिसमें 12 साल की छात्रा का स्कूल के अंदर ही गैंगरेप किया गया। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक इस गैंगरेप में प्रिंसिपल भी शामिल है।
घटना बिहार के जेहानबाद के एक सेकेंड्री स्कूल की है, जहां प्रिंसिपल और बाकी आरोपी टीचर्स ने छात्रा के साथ स्कूल की छत पर दुष्कर्म किया।
बता दें कि प्रिंसिपल अजू अहमद, टीचर्स अतुल रहमान, अब्दुल बारी और मोहम्मद शाहखुत ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि चारों आरोपी बच्ची को स्कूल की छत पर ले गए और वहां उसे अपना शिकार बनाया।