बिहार के जहानाबाद से अंधविश्वास का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बच्चे के लालच में तांत्रिक के बहकावे में आकर एक निसंतान दंपति ने 12 साल के बच्चे की हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें- अमीर बनने के लिए तांत्रिक से पूजा-पाठ करवा रही थी महिला, फिर हुआ ये...
बिहार के नदियावां गांव की रहने वाली सुषमा देवी की शादी पांच साल पहले हुई थी लेकिन अब तक उसका कोई बच्चा नहीं हुआ। सुषमा बच्चा पाने के लालच में महिला तांत्रिक संगीता देवी के पास गई। कुछ महीनों बाद ही सुषमा गर्भवती हो गई। सुषमा जब दोबारा तांत्रिक के पास गई तो उसने उसे सलाह दी कि स्वस्थ बच्चे के लिए वो नर बलि दे।
12 अप्रैल को सुषमा और उसके पति ने पड़ोसी के 12 साल के बेटे को लालच देकर उसका अपहरण कर लिया। वो बच्चे को गांव से दूर एक सुनसान जगह पर ले गए और बच्चे का सिर मुंडवाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने बच्चे के शव को अपने घर के पीछे कूड़े के ढेर में छिपा दिया।
ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड को हासिल करने के लिए तांत्रिक से लेने गए थे ताबीज, मृत मिले दोनों
बच्चे के घरवालों को जब अपना बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन जाकर बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। कुछ दिनों के बाद जब बच्चे का शव सड़ने लगा तो लोगों को संगीता पर शक हुआ। गांव वालों ने कूड़े के ढ़ेर से बच्चे का शव निकाला। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने हत्या के जुर्म में संगीता, उसके पति और तांत्रिक दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। जहानाबाद के एसपी ने बताया कि हमने नरबलि के अपराध में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच चल रही है।