मध्य प्रदेश राज्य बिजली वितरण कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर विवादों में घिर गए हैं।
दलित संगठनों ने अधिकारी पर फेसबुक पर माया की विवादित तस्वीर पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। बौद्ध युवा जागरण मंच के अध्यक्ष दीपक वाघ ने कहा कि विवादित पोस्ट में माया को उनकी आरक्षण नीति पर व्यंग्य करते हुए मिस यूनिवर्स के रूप में पेश किया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस के साइबर सेल में मध्य प्रदेश पश्चिम बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड के अतिरिक्त अधीक्षक इंजीनियर ध्रुव शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वाघ ने आरोप लगाया है कि शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट से माया की विवादित तस्वीर पोस्ट की।