फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीर रंजन को पुलिस जवानों ने संसद भवन की तरफ जाने से रोका, लगाया विशेषाधिकार हनन का आरोप

Thu, 05 Mar 2020 10:04 PM IST
Mohit Mudgal डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों पर विशेषाधिकार के हनन का आरोप लगाया है। चौधरी का आरोप है कि गुरुवार दोपहर को जब वे संसद की कार्यवाही में भाग लेने आ रहे थे, विजय चौक पर सेवा में तैनात दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। जवानों का कहना था कि उनकी कार पर लगा पास पुराना हो चुका है और उन्हें नया पास प्राप्त करना पड़ेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन


जबकि इसी मामले में लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी का कहना था कि पुराना कार पास 31 मार्च तक मान्य है। इससे संबंधित निर्देश भी जारी किया गया था। इसी पास के आधार पर वे गुरुवार को ही दो बार पहले भी संसद भवन के अंदर जा चुके हैं। लेकिन कथित रूप से जवानों ने उनकी एक बात नहीं सुनी और उन्हें आगे नहीं जाने दिया। अधीर रंजन चौधरी ने इसके खिलाफ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के पास लिखित रुप से शिकायत दर्ज कराई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें