आईआईटी छात्रों के लिए निराशा भरी खबर सामने आ रही है। देश के प्रमुख स्टार्टअप इस बार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में प्लेसमेंट के लिए नहीं जाएंगे। आईआईटी में कैंपस प्लसमेंट करने वाले स्टार्टअप्स की सख्या में 50 फीसदी की कमी आई है। इस बार आईआईटी में प्लेसमेंट के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों में फ्लिपकार्ट, पेटीएम,ओलाकैब्स और स्नैपडील जैसी बड़ी स्टार्टअप्स कंपनियां नहीं जा रही हैं।
हालांकि आईआईटी के लिए एक खुशी की बात यह है कि इस बार 25 से 30 फीसदी प्री-प्लेसमेंट ऑफर छात्रों को पहले से ही मिल चुके हैं। आपको बता दें कि आईआईटीज ने साल की शुरुआत में 31 स्टार्टअप्स कंपनियों ब्लैकलिस्टेड किया था। ब्लैकलिस्ट में ग्रोफर्स, बेबी क्लॉदिंग वेबसाइट हॉपस्कॉच, पोर्टिया मेडिकल और अन्य स्टार्टअप्स शामिल हैं इन कंपनिया को आईआईटी प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल होने से रोक लगाई गई है।
इन कंपनियों पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पिछले साल आईआईटीज के छात्रों का कैंपस सिलेक्शन करने के बाद समय पर ज्वाइनिंग देने से मना कर दिया और तय समय से सेलरी देने से इनकार कर दिया था।